
*भू-माफियाओं पर लगाम कसने के लिए हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
*जेसीबी मशीन लेकर जमीन कब्जाने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकी देने का है मामला*
*तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जेसीबी मशीन को लिया कब्जे में*
*पीड़ित की तहरीर पर SC/ST Act व अन्य धाराओं में मुकदमा किया दर्ज*
*थाना कनखल*
दिनांक 29.01.2023 को वादी अमरजीत सिंह पुत्र यशपाल सिंह निवासी शिवपुरी जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार ने थाना कनखल में आकर अभियुक्त अपूर्व वालिया, उपदेश चौधरी व JCB चालक द्वारा जगजीतपुर स्थित जमीन पर बने निर्माण को तोडने, रोकने पर गाली गलौच कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने व JCB चढाने का प्रयास करने के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थनापत्र दिया।
प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना कनखल पर मु0अ0सं0 40/2023 धारा 447/427/504/506 भादवि व 3(1) (ध), 3(1) (छ) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम पंजीकृत कर तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया। प्रकरण की विवेचना सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर द्वारा की जा रही है। सम्बन्धित JCB को कब्जे में लेकर सुरक्षा की दृष्टि से चौकी जगजीतपुर में खडा कराया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- अपूर्व वालिया पुत्र प्रमोद वालिया निवासी जगजीतपुर कनखल
2- उपदेश चौधरी पुत्र स्व0 रामसिंह निवासी मवाना मेरठ उ0प्र0 हाल पता 36 आनन्दमयीपुरम कनखल
3- मनोज पुत्र रामकुमार निवासी सज्जनपुर कांगडी थाना श्यामपुर

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग