गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के बदरीनाथ धाम क्षेत्र के वसुधारा ट्रेक पर रविवार की रात्रि को एक यात्री के पैर पर चोट लगने के कारण चलने में असमर्थ होने पर सूचना मिलने पर बदरीनाथ से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल यात्री को रेश्क्यू कर बदरीनाथ पहुंचा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
वर्चुअल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविर की रात्रि की रात को बिहार मुजफ्फरनगर निवासी अविनाश कुमार, वसुधारा ट्रैक पर फंस गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे चिकित्सा सहायता की सख्त आवश्यकता थी। अविनाश ने अपनी मदद के लिए 112 पर कॉल किया। सूचना मिलने पर कोतवाली बदरीनाथ से कॉन्स्टेबल संतोष रावत, आरक्षी आदर्श और एसडीआरएफ की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।
टीम ने मौके पर पहुंचकर अविनाश को प्राथमिक उपचार दिया और उसे सावधानी से ट्रैक से बाहर निकाला। उसे बदरीनाथ ले जाया गया, जहां उसे आगे का चिकित्सा उपचार प्रदान किया गया। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, अविनाश वसुधारा ट्रैक पर ट्रेकिंग कर रहा था जब वह फिसल कर गिर गया। उसका पैर बुरी तरह से घायल हो गया और वह चलने में असमर्थ था।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह