पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड का पोखरी-हरिशंकर-चौंडी-रौता मोटर मार्ग पठाली खाणी के समीप पिछले एक पखवाडे से बंद चल रहा है। जिसके कारण एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आठ किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर अपने आवश्यक कार्यों के लिए तहसील मुख्यालय पोखरी पहुंचना पड़ रहा है। यह सड़क बदरीनाथ विधानसभा के विधायक के गृह क्षेत्र की है उसके बाद भी लंबे समय से इस मार्ग को खोले जाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रह है। ग्रामीणों ने लोनिवि से अविलंब मोटर मार्ग खोले जाने की मांग की है।
रौता के ग्राम प्रधान प्रधान बीरेंद्र राणा ने कहा कि लंबे समय से मोटर मार्ग अवरूद्ध होने से ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोक निर्माण विभाग से मोटर मार्ग खोले जाने के लिए गुहार लगायी जा चुकी है लेकिन विभाग की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है जिससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति खासा आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीण चेत्र सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर भूधंसाव हो रहा है उसके नीचे ग्रामीणों के खेत है जिसमें वर्तमान समय में मंडुवा की खेती की जा रही है जो भूधंसाव के चलते नष्ट हो गई है। उन्होंने प्रशासन से ग्रामीणों की क्षति का आंकलन कर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
इधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने कहा कि सड़क की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। इसका आंकलन कर शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।

More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु