कर्णप्रयाग (चमोली)। हिंदी दिवस पर शनिवार को कर्णप्रयाग महाविद्यालय में हिंदी विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें काव्य पाठ और विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बीएन खाली ने द्वीप प्रज्वलित और छात्राओं की ओर से सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस मौके पर छात्रा प्रियंका, राखी और तनीषा गौड़ ने हिंदी भाषा की वर्तमान स्थिति व भविष्य को लेकर अपनी स्वरचित कविताओं का वाचन किया। वर्तमान समय में हमें हिंदी दिवस मनाने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है और भविष्य में हिंदी की स्थिति क्या होगी इन सब बिंदुओं को लेकर महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी अपने विचार साझा किए। महाविद्यालय के प्राचार्य ने भी हिंदी भाषा की उपयोगिता और प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राधा रावत ने कहा कि हिंदी भाषा हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है और हिंदी भाषा को समृद्ध करके ही हम अपने अस्तित्व को बचाने में सफल हो सकते हैं। कार्यक्रम में रविंद्र नेगी, डॉ. चंद्रमोहन जनस्वान, डॉ. इंद्रेश कुमार पांडे, डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. आरसी भट्ट, डॉ. कीर्ति राम डंगवाल, डॉ. कमल किशोर द्विवेदी, डॉ. कविता पाठक, डॉ. चंद्रावती टम्टा, डॉ. पूनम, डॉ. शालिनी सैनी आदि मौजूद थे।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह