उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग हादसे को लेकर PMO का ट्वीट, मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा देने की घोषणा…..
देहरादून: रुद्रप्रयाग में हुए सड़क हादसे में अब तक 12 लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं घायलों का अभी भी इलाज चल रहा है। सीएम धामी ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। तो वहीं पीएमओ समेत गृहमंत्री ने हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है।
पीएमओ ने ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।
पीएमओ की ओर से रुद्रप्रयाग हादसे को लेकर ट्वीट किया है और दुख जताया है। साथ ही पीएमओ ने मृतकों के परिजनों को ₹200000 देने की घोषणा की वहीं घायलों को ₹50000 देने की घोषणा की।


More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश