
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के सम्बन्ध में जागरुक कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। आज क्षेत्राधिकारी कोटद्वार विभव सैनी द्वारा सेंट जोसेफ स्कूल कोटद्वार में जाकर छात्र छात्राओं को नशे की बुराई के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए नशे के दुष्परिणाम, ड्रग्स का सेवन व विक्रय करने पर सजा के प्रावधानों के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही बताया कि अगर कोई आपके आसपास नशे के कारोबार में संलिप्त पाया जाता है तो आप उसकी जानकारी निसंकोच थाने पर दे सकते है। इसके अलावा जनपद में गठित एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का मो0 न0 7060470047 जारी किया गया है, जिसमें कोई भी व्यक्ति नशीले पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों एवं सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों की सूचना दे सकते है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 5 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण, 19 गैस सिलेंडर जब्त, गैस की कालाबाजारी में 2 गिरफ्तार, 2 मुकदमें दर्ज
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई
चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, गौचर-कर्णप्रयाग-चमोली में पार्किंग परियोजनाओं का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर आवास विभाग सक्रिय, सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं