
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बाहरी व संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं। जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा आज अपने-अपने थाना क्षेत्रों में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर श्रमिकों एवं किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़-फेरी, मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों, छात्रों व संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों में से 107 किरायेदारों, 144 मजदूरों एवं 69 रेड़ी ठेली वालों के सत्यापन की कार्यवाही की गई। सत्यापन न करने वाले 11 मकान मालिकों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा के तहत 10-10 हज़ार रुपए के चालान कर एक लाख दस हजार रुपए न्यायालय को प्रेषित किये गये। साथ ही 12 व्यक्तियों के विरूद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा- 81 के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 3000 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।


More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर