
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम और आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार विभव सैनी के पर्यवेक्षण व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणीभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने गैंग लीडर लालपुर कोटद्वार निवासी कमलेश खंतवाल, गौरीकुंड थाना सोनप्रयाग, ज़िला रुद्रप्रयाग निवासी अनूप गोस्वामी व प्रदीप गोस्वामी, गुलाबराम जिला रुद्रप्रयाग निवासी प्रशान्त गुसांई, गुप्तकाशी ज़िला रुद्रप्रयाग निवासी नागेश उनियाल और आमपड़ाव कोटद्वार निवासी जावेद उर्फ सोनू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। अभियुक्तगण लगातार कोटद्वार के आसपास के क्षेत्रों में नशा तस्करी में सक्रिय थे। ये लोग पहाड़ी क्षेत्रों से चरस को कम दामों पर लाकर युवाओं को यहां ऊंचे दामों में बेचने का काम करते हैं।

More Stories
ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही,सत्यापन के दौरान मिले संदिग्धों को दो बसों मे भरकर पहुंची थाने,एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली नगर क्षेत्र की मिश्रित आबादी क्षेत्र मे चलाया गया सघन सत्यापन अभियान।
गैस की कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने की छापेमारी,होटलों ढाबो और रेस्ट्रोरेंटो से 36 घरेलु गैस सिलेंडर किये जब्त !
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत