February 20, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुख्यमंत्री के पौड़ी दौरे को लेकर पौड़ी पुलिस ने की सुरक्षा चाक-चौबंद, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार ने पुलिस बल को किया ब्रीफ।

 

राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार )कोटद्वार

आज मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के पौड़ी में प्रशासनिक भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर द्वारा सुरक्षा में नियुक्त समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों की पुलिस लाइन पौड़ी में ब्रीफिंग ली गयी। ब्रीफिंग के दौरान मुख्यमंत्री उत्तराखंड के कार्यक्रम के दृष्टिगत किए गए सुरक्षा-प्रबन्धों एवं वीआईपी को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिएः-

1. मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत ड्यूटीरत पुलिस बल को ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता बरतने तथा VVIP की सुरक्षा मापदंडो के तहत प्रोटोकॉल का शत प्रतिशत अनुपालन करने व किसी भी प्रकार से कोताही न बरतने के कड़े निर्देश दिए गए।

 

2. वीवीआईपी के आगमन से 3 घंटे पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर उसके आस-पास के स्थानों को भली-भांति चेक कर कोई संदिग्ध वस्तु के मिलने पर उच्च अधिकारियों को सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया।

3. समस्त ड्यूटी प्रभारियों को अपने अधीनस्थ नियुक्त कर्मगणों के ड्यूटी कार्ड चेक करने तथा ड्यूटी के संबंध में भली-भांति ब्रीफ करने के निर्देश दिए गए।

 

4. ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का बिल्कुल इस्तेमाल ना करने हेतु कहा गया है एवं वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए गये।

You may have missed

Share