
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। देहरादून में आयोजित दो दिवसीय 23वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय वाहिनी पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता- जूडो, वुशू, ताईक्वाडों, कराटे, पेंचक, सिलाट आदि पुरुष व महिला वर्ग की प्रतियोगिताओं में जनपद पौड़ी गढ़वाल से टीम प्रभारी महिला अपर उपनिरीक्षक मनाली राठी के नेतृत्व में पौड़ी पुलिस द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में महिला अपर उपनिरीक्षक मनाली राठी द्वारा ताइक्वांडो एवं पंचकास्लॉस्ट में 1-1 स्वर्ण, मुख्य आरक्षी लवीश कुमार द्वारा वुशु में 1 गोल्ड व मुख्य आरक्षी निपुण जैन द्वारा जूडो में रजत पदक जीतकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा पदक विजेताओं को पदक जीतने पर हार्दिक बधाईयां दी गईं और भविष्य के लिए भी राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गई।


More Stories
पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा किया गया थाना बसंत विहार का वार्षिक निरीक्षण, मालखाने के निरीक्षण में लम्बित माल मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश, थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से करवाई शस्त्र कवायद
इनोवा कार को खतरनाक तरीके से दौड़ाकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मृत्यु करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल
एम्स ऋषिकेश मे भर्ती के नाम पर जालसाजी करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कारवाई, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एम्स में नौकरी हेतु जारी किया गया है विज्ञापन, साजिश में शामिल एम्स स्टाफ पर भी होगी कठोर कारवाई !