March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

पौडी पुलिस ने स्कूलों में चलाया जनजागरुकता अभियान, छात्राओ को गुड टच और बेड टच के बारे मे दी जानकरी।

राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के स्कूल व कॉलेजों में जनजागरुकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार द्वारा हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी पब्लिक स्कूल कोटद्वार में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, महिला सम्बन्धी अपराधों, मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति व गुड-टच, बैड-टच के विषय में जानकारी देकर बचने के उपाय बताए गए। साथ ही सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर तथा व्हाट्सएप आदि) से सम्बन्धित अपराधों, साइबर अपराधों की जानकारी तथा बचाव एवं साइबर हेल्पलाईन नंबर-1930, आपात सहायता नम्बर डायल-112, उत्तराखण्ड पुलिस एप के गौरा शक्ति मोड्यूल में सेल्फ रजिस्ट्रेशन करने के बारे में जानकारी दी गई।छात्र-छात्राओं को अपने परिजनों व रिश्तेदारों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

You may have missed

Share