March 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

पौड़ी पुलिस ने चाकू से हमला करने वाली माँ बेटी को किया गिरफ्तार,

राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार

दिनांक 19.03.2025 स्थानीय निवासी सतपुली द्वारा राजस्व पुलिस चौकी द0 मौदाड़स्यूं-2 तहसील सतपुली में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया कि आंगनबाड़ी केन्द्र किमोली में पुष्पा देवी व कोयल शर्मा द्वारा मुझ पर चाकू से हमला कर मुझे घायल कर दिया व आंगनबाड़ी केन्द्र के रजिस्टर भी जला दिये गये। जिस सम्बन्ध में राजस्व पुलिस चौकी द0 मौदाड़स्यूं-2 सतपुली में मु0अ0सं0- 01/2025, धारा- 121(2),351(3),352,132,326(छ) बीएनएस बनाम श्रीमती पुष्पा देवी व कोयल शर्मा निवासी- ग्राम किमोली तल्ली, पोस्ट- श्रीकोटखाल सतपुली पंजीकृत किया गया। अभियोग महिला से सम्बन्धित होने के कारण विवेचना जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित हुई।

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त प्रकरण में महिला पर चाकू से हमला कर घायल करने व सरकारी दस्तावेजों को जलाने से सम्बन्धित होने के कारण अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल प्रभारी कोतवाली पौड़ी को टीम गठित करने एवं त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तरी करने हेतु निर्देशित किया गया।

निर्गत निर्देशों के क्रम में प्रभारी कोतवाली पौड़ी कमलेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी कर उक्त अभियोग में संलिप्त दोनों अभियुक्ताओं श्रीमती पुष्पा देवी व कोयल शर्मा को दिनांक 08.05.2025 को किमोली तल्ली सतपुली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्ताओं को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है ।

 

*पंजीकृत अभियोग*

राजस्व पट्टी द0 मौदाडस्यूं – मु0अ0सं0 01/2025, धारा- 121(2),351(3),352,132,326(छ) बी.एन.एस।

 

*नाम पता अभियुक्तगण*

श्रीमती पुष्पा देवी (उम्र 48 वर्ष) पत्नी श्री सुभाष शर्मा, निवासी- ग्राम किमोली तल्ली, श्रीकोटखाल सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल।

कोयल शर्मा (उम्र 24 वर्ष) पुत्री श्री सुभाष चन्द्र, निवासी- ग्राम किमोली तल्ली, श्रीकोटखाल सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल।

 

*पुलिस टीम*

1. उपनिरीक्षक राकेश चौधरी

2. महिला मुख्य आरक्षी ज्योति देवराड़ी थाना सतपुली

3. आरक्षी देवेन्द्र सिंह

You may have missed

Share