राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने 92 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में कई माह से फरार चल रहे एक और सरगना को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून 24 को कोटद्वार निवासी तृप्ति नेगी द्वारा एक को-ऑपरेटिव संस्था के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला यहां कोतवाली में दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने एक युवती व महिला समेत पांच आरोपियों को पिछले वर्ष 28 अक्टूबर को गिरफ्तार लिया था। इस मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी चन्दन राम राज पुरोहित पुलिस को बार बार चकमा दे रहा था। विरार को पुलिस द्वारा आरोपी चन्दन राम राज पुरोहित को दिल्ली स्थित शास्त्रीनगर में किराये के घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार