
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
दिनांक 07.11.2024 की सायं को थाना यमकेश्वर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पंचूर में दो भाइयों का किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो रहा है। इस सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष यमकेश्वर पुलिस टीम के साथ ग्राम पंचूर में स्थित श्रीमती प्रभा देवी के घर पर पहुँचे, जहाँ पर जांच पड़ताल करने पर पता चला कि प्रभा देवी के दो पुत्रों का गाय की बछिया को लेकर आपस में विवाद हो गया था जिसमें प्रभा देवी के बड़े पुत्र रविन्द्र मोहन के द्वारा बाँस के डण्डे से पीट-पीट कर राकेश मोहन को जान से मार दिया है। घटनास्थल पर पहुंची थाना यमकेश्वर पुलिस टीम द्वारा मृतक का पंचायतनामा भरकर साक्ष्यों का संकलन किया गया साथ ही घर के पास छुपे हुए अभियुक्त रविन्द्र मोहन को तुरंत पुलिस हिरासत में लिया गया जिसे आज माननीय न्यायालय के सम्मुख प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। इस सम्बन्ध में थाना य़मकेश्वर पर मु0अ0सं0- 01/2024, धारा-103(1) बी0एन0एस0 बनाम रविन्द्र मोहन पंजीकृत किया गया है।
*नाम-पता मृतक*
1.राकेश मोहन (उम्र 42 वर्ष) पुत्र मानवेन्द्र सिंह, निवासी- पंचूर यमकेश्वर, पौडी गढवाल
*घटनास्थल*
ग्राम पंचूर थाना यमकेश्वर जनपद पौडी गढवाल।
*नाम पता अभियुक्त*
1. रविन्द्र मोहन (उम्र 46 वर्ष) पुत्र मानवेन्द्र सिंह, निवासी- पंचूर ,यमकेश्वर पौडी गढवाल
*पंजीकृत अभियोग*
1. मु0अ0सं0- 01/2024, धारा- 103(1) बी0एन0एस0 बनाम रविन्द्र मोहन।
*हत्या का कारण*
दोनों भाईयों के बीच गाय की बछिया को लेकर आपस में विवाद हुआ जिसमें अभियुक्त द्वारा मृतक को बाँस के डंण्डे से सर में वार कर हत्या की गई।

More Stories
उत्तराखंड की उधमसिंह नगर पुलिस अपराधियों के आर्थिक तंत्र को कर रही ध्वस्त, शातिर नशा तस्कर रिफाकत की करीब ₹6.70 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, गांजा तस्करी के सरगना संजय गुप्ता की करीब ₹3 करोड़ की संपत्ति पर भी लटकी कुर्की की तलवार !
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद