March 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप मे मोनिश को किया गिरफ्तार,

 

राजधानी पुलिस महिला तथा बाल अपराधों के प्रति सवेंदनशील नज़र आ रही है देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने एक नाबालिक लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पटेलनगर मे आकर वादिनी निवासी कारगी ग्राण्ट बंजारावाला पटेलनगर ने लिखित तहरीर दी कि उनकी नाबालिक पुत्री के साथ अभियुक्त मोनिस पुत्र इमरान नावसी नन्हेडा बुडढावरवेडा थाना नागल सहारनपुर उ0प्र0 के द्वारा जबरदस्ती शारिरीक सम्बन्ध बनाये गए तथा इस संबंध में किसी को भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 310/2025, धारा 351(3)/65(1) बीएनएस व 3(क)/4 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

प्रकरण की गम्भीरता/संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए अभियुक्त के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी ले आधार पर दिनाँक 02-07-2025 को अभियुक्त मोनिस पुत्र इमरान नावसी नन्हेडा, बुडढावरवेडा, थाना नागल, सहारनपुर, उ0प्र0 को जनपद सहारपुर में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

 

मोनिस पुत्र इमरान निवासी नन्हेडा बुडढावरवेडा, थाना नागल, सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र- 30 वर्ष

 

*पुलिस टीम:-*

 

1- निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी कोतवाली पटेलनगर

2- व0उ0नि0 कुलदीप शाह, कोतवाली पटेलनगर

3- म0उ0नि0 सुधा रावत

4- का0 प्रमोद परमार

5- का0 विनोद कुमार

You may have missed

Share