उत्तराखंड में यात्रीगण कृपया ध्यान दें रानीखेत एक्सप्रेस अब इस परिवर्तित रूट से चलेगी रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर……
देहरादून: काठगोदाम से जयपुर होते हुए जैसलमेर तक जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए बड़ी अपडेट आ रही है। यात्री सुविधाओं में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु जयपुर जं० स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने हेतु 12 मई से 07 अगस्त, 2024 तक ब्लाक दिये जाने के कारण रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया।
जाएगा।जैसलमेर से 29, 30 मई, 01 से 08 जून तथा 10 जून से 07 अगस्त, 2024 तक चलने वाली 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग फुलेरा- जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रिंगस-रेवाड़ी के रास्ते चलाई जायेगी। यात्रियों की सुविधा हेतु इस गाड़ी का अस्थाई ठहराव नारनौल, नीम का थाना, श्री माधोपुर, रिंगस, रेनवाल स्टेशनों पर दिया जायेगा।
काठगोदाम से 28, 29 मई, 31 मई से 07 जून एवं।
09 जून से 06 अगस्त, 2024 को चलने वाली 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रिंगस-फुलेरा के रास्ते चलाई जायेगी। यात्रियों की सुविधा हेतु इस गाड़ी का अस्थाई ठहराव रेनवाल, रिंगस, श्री माधोपुर, नीम का थाना, नारनौल स्टेशनों पर दिया जायेगा।
जयपुर स्टेशन पर होने वाले पुनर्विकास कार्य के कारण गोमतीनगर से 29 मई से 07 अगस्त, 2024 तक चलने वाली 19716 गोमतीनगर-जयपुर एक्सप्रेस के जयपुर पहुंचने के समय में परिवर्तन किया गया है। यह गाड़ी जयपुर स्टेशन पर 07.20 बजे के स्थान पर 07.50 बजे पहुंचेगी।


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग