March 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र मे गोलीबारी से फैली दहशत !

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार

रानीपुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत दादूपुर गोविंदपुर गांव में विगत सोमवार देर रात अचानक हुई गोलीबारी की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देर रात गोलियों की आवाज सुनते ही ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए, वहीं कुछ देर के लिए गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।पुलिस के अनुसार दादूपुर गोविंदपुर निवासी शाकिर,जो कबाड़ी का कार्य करता है, के यहां कुछ युवक नशे की हालत में पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवकों ने वहां पहुंचते ही अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोलीबारी से ग्रामीणों में भारी भय का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बढ़ने से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

You may have missed

Share