March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

आक्रोशः दिल्ली में केदारनाथ मंदिर के प्रतीकात्मक रूप को बनाये जाने के विरोध में फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

गोपेश्वर/पोखरी/देवाल (चमोली)। केदारनाथ धाम के मंदिर का दिल्ली में प्रतीकात्मक मंदिर बनाये जाने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चमोली जिले के गोपेश्वर, पोखरी, देवाल, जोशीमठ समेत अनेक स्थानों पर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए। इसे आस्था के साथ खिलवाड़ बताया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में केदारनाथ धाम के मंदिर का दिल्ली में निर्माण होने को लेकर प्रदर्शन किया तथा मुख्य तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार का कहना था कि केदारनाथ धाम करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है उसको दिल्ली में बनाना आस्था के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश मुख्यमंत्री की ओर से इस शिलान्यास में शिरकत करना और उस पर बयान देना आस्था को ठेस पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ मंदिर आदिकाल से हिमालय में है और अब उसका प्रतीकात्मक मंदिर दिल्ली में बनाया जाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो अपने हिन्दुओं की हितैषी बताती है और उसी सरकार के मुखिया दिल्ली में केदारनाथ का प्रतीकात्मक मंदिर बनाने के शिलान्यास में भागेदारी करते है। जो एक विचारणीय प्रश्न है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मंदिर निर्माण का उनकी पार्टी विरोध करती है और यदि मंदिर निर्माण कार्य रोका नहीं गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवाण, सुरेश डिमरी, मनीष नेगी, ओमप्रकाश नेग, देवेन्द्र फर्स्वाण, जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र गरोडिया, भगत कनियाल, जिला सचिव मनमोहन ओली, सेवानिवृत्त कर्मचारी शिक्षक जिला उपाध्यक्ष मदनलाल खनेड़ा, भक्त दर्शन बिष्ट, शिवलाल, जिलाध्यक्ष सेवादल महिला अनीता नेगी, अनुजाति ब्लाक अध्यक्ष प्रताप लाल, ऊषा फर्स्वाण, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री जयवीर नेगी, ब्लाक महामंत्री रवीन्द्र बर्त्वाल, किशोरी लाल, सोहनलाल, महिला जिला महामंत्री विजया कंडारी,पुष्पा कोहली, बसंती दवी, सारिका देवी आदि शामिल रहे।

You may have missed

Share