
*पुलिस मॉडर्न स्कूल, रेसकोर्स पुलिस लाइन, देहरादून* में पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों एवं अन्य पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए उपवा जिलाध्यक्षा *श्रीमती विनीता कुँँवर* जी के मार्गदर्शन में समर कैंप का आयोजन किया गया है जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि *डॉक्टर अलकनंदा अशोक* द्वारा रिबन काटकर किया गया। मुख्य अतिथि महोदया द्वारा पुलिसकर्मी एवं उनके परिवारजनों के कल्याणार्थ समय-समय पर अनेक कार्य किए जाते हैं,

इसी क्रम में महोदय द्वारा सन्- 2008 में पुलिस मॉडर्न स्कूल देहरादून की स्थापना करवाई गई थी। जिसका प्रारंभ 36 बच्चों से हुआ एवं वर्तमान समय में 600 बच्चे अध्ययनरत हैं। महोदया को आज अपने बीच उपस्थित पाकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला, मुख्य अतिथि महोदय द्वारा भी बच्चों से उनके पठन-पाठन एवं अन्य गतिविधियों को लेकर सुझाव/समस्या को भी सुना गया एवं पुलिस मॉडर्न स्कूल को और अधिक आकर्षित बनाने हेतु आवश्यक सुझाव भी उपलब्ध कराने हेतु बच्चों को प्रेरित किया,

हाई स्कूल में फर्स्ट, सेकंड, थर्ड आने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किया व शिक्षकों को पठन-पाठन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समर कैंप में शेड्यूल के अनुसार आज कुकिंग विदाउट फायर की एक्टिविटी करवाई गई। उक्त कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सरिता डोभाल (एस0 पी0 सिटी), श्रीमती कमलेश उपाध्याय (एस0पी0 देहात) एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।


More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश