
देहरादून
सावन के पवित्र माह में सहत्रधारा शिव मंदिर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की सहत्रधारा इकाई ने द्रोण गुफा शिव मंदिर में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया जिसमें सर्वप्रथम बाबा भोलेनाथ को कढी और चावल के साथ हलवे का भोग लगाकर इस भंडारे का शुभारंभ किया जिसमें हजारों की संख्या में कांवड़ियों ने प्रसाद के रूप में कढ़ी चावल और
स्वादिष्ट हलवे का प्रसाद ग्रहण किया। इस भंडारे में कांवड़ियों के साथ-साथ स्थानीय लोग और पर्यटको को ने भी भाग लिया इस भंडारे की पर्यटको सहित स्थानीय लोगों और कांवड़ियों ने काफी प्रशंसा की। गौरतलब है कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की सहत्रधारा इकाई का गठन अभी हाल ही में किया गया था इस आयोजन के बाद क्षेत्र में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की जडे जमनी शुरू हो और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की इस पहल का संगठन ने भी स्वागत किया

More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु