
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में आपरेशन प्रहार व आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टीगत अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर व थानाध्यक्ष थाना केलाखेड़ा के निर्देशन में थाना केलाखेड़ा पुलिस द्वारा आज दिनांक 14.03.2024 को मुखबीर की सूचना पर *अभियुक्त दलजीत सिहं पुत्र स्व0 महेन्द्र सिहं नि0 गंगापुर थाना केलाखेडा जनपद उधम सिहं नगर उम्र 60 वर्ष* द्वारा अपने घर के समीप के खेत में उगायी गयी *अफीम के हरे पौधे मय डोडा फल के लगभग 104.205 किलोग्राम* को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियुक्त दलजीत सिंह उपरोक्त को समय 16.30 बजे हस्वकायदा गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर एफआईआर नम्बर 43/2024 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा ।
*अभियुक्त का नाम पता* – दलजीत सिहं पुत्र स्व0 महेन्द्र सिहं नि0 गंगापुर थाना केलाखेडा जनपद उधम सिहं नगर उम्र 60 वर्ष
*बरामद माल का विवरण* – अफीम के हरे पौधे मय डोडा फल के लगभग 104.205 किलोग्राम

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग