राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
कोलकाता में रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या की गुंज उतराखंड मे भी देखने को मिल रही है ज॔हा हत्या और बलात्कार के विरोध में शनिवार से प्रदेशभर के डॉक्टर 24 घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे जिसके चलते अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं ठप रहेंगी,वही इमरजेंसी, पोस्टमार्टम व वीआईपी ड्यूटी के लिए डॉक्टरों की सेवाएं यथावत जारी रहेगी।
प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ की बैठक में कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। उधर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी कार्य बहिष्कार का एलान किया है। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रदेशभर के डॉक्टरों की वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें सभी जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल हुए।
कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टरों की दुष्कर्म के बाद हत्या का डॉक्टरों ने कड़ा विरोध किया। डॉक्टरों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक 24 घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। सभी अस्पतालों के डॉक्टर ओपीडी और सर्जरी नहीं करेंगे। पूर्व की भांति इमरजेंसी सेवाएं चलती रहेगी।
संघ ने सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें सरकार के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने सरकार को अवगत कराया कि प्रदेश के जिला, उप जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ चौबीस घंटे सेवाएं देते हैं। लेकिन, रात्रि ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर और नर्सों की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय नहीं है कहना है कि केन्द्र सरकार को सभी डॉक्टरो और नर्सिंग स्टाफ की सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए।

More Stories
गैस की कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने की छापेमारी,होटलों ढाबो और रेस्ट्रोरेंटो से 36 घरेलु गैस सिलेंडर किये जब्त !
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में