गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस ने आदिबद्री मार्ग पर भटोली गांव के पास एक युवक को सात ग्राम अवैध स्मेक के साथ गिरफतार किया है। जिसका बाजार भाव दो लाख दस हजार आंका गया है।
वर्चुअल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चमोली पुलिस की ओर से चलाये जा रहे नशे के विरूध अभियान के तहत एसओजी और कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस की ओर से नशे के कारोबारियों के विरूद्ध चल रही धरपकड के दौरान मंगलवार की देर सांय को गैरसैण के कैडा गांव निवासी 27 वर्षीय कैलाश सिंह को आदिबद्री मोटर मार्ग पर भटोली गांव के पास सात ग्राम अवैध स्मेक के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसका बाजार भाव दो लाख दस हजार रूपया आंका जा रहा है। गिरफ्तार युवक के विरूद्ध कर्णप्रयाग कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अवैध स्मेक मामले में युवक को गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक पंकज कुमार, उप निरीक्षक एसओजी ध्वजवीर सिंह, हेड कास्टेबंल अंकित पोखरियाल, सिपाही दिगपाल सिंह आदि शामिल थे।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार