March 11, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला चिकित्सालय देहरादून मे गोष्ठी का किया आयोजन, बुजुर्ग बच्चे और गर्भवती महिलाओ की स्वास्थ्य रहने की जानकारी,मरीजो को दिया स्वास्थ्य रहने का ज्ञान।

स्वास्थ्य शरीर मे ही स्वस्थ दिमाग वास करता है इसी धारणा के चलते आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय देहरादून मे एक गोष्टी का आयोजन किया जिसकी थीम थी “हेल्थ फार आल “जिसमे सभी वक्ताओ ने बच्चो के टीकाकरण, बुजुर्ग लोगो के स्वास्थ्य, और। गर्भवती महिलाओ को अपने आप को स्वास्थ्य रखने की जानकारी दी गई इस गोष्टी को डाक्टर बी एस चौहान, डाक्टर एन एस बिष्ट, डाक्टर मेघना असवाल, ङ आलोक जैन,डाक्टर ऐकरा परवीन,डाक्टर हिमानी और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर शिखा जंगपांगी ने सम्बोधित किया जिसमे चिकित्सको द्वारा स्वास्थ्य को सही रखने हेतू मरीजो को आवश्यक जानकरी दी गई इस गोष्ठी का संचालन जन सम्पर्क अधिकारी प्रमोद पंवार द्वारा किया गया इस अवसर पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे गायनी अनुभाग को सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम मे पूनम गौतम मैट्रन ,श्रीमती माहेश्वरी मेट्रन आरती मैनेजर आदि चिकित्साधिकरी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share