March 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

राजधानी के आईएसबीटी के समीप आनंद फायर वर्क्स के अवैध गोदाम पर ज़िलाधिकारी के आदेश पर हुई कार्यवाई, सीटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर जाकर तीन मंजिले अवैध गोदाम को किया सील,प्रशासन के सामने दबंग की दबंगई हुई काफूर, रेड पडते ही बाउंसर हुए नौ दो ग्यारह।

 

 

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन पर आज देहरादून शहर में दबंगई के साथ अरबो रूपयो के पटाखो का व्यापार करने वाले पवन आनंद के तीन मंजीले अवैध गौदाम पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे कंम्प्लेक्स को सील कर दिया है आपको बता दे कि जिलाधिकारी सविन बंसल को शहर के कुछ स्थानों पर अवैध रूप से पटाखे का स्टोरेज एवं विक्रय करने की शिकायत प्राप्त होने पर, उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए नगर मजिस्ट्रेट को टीम के साथ गस्त करने के कड़ी निर्देश दिए जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन के अनुपालन में उन्होंने आज आईएसबीटी के समीप एमडीडीए आफिस के ठीक सामने आनंद फायर बॉक्स के गोदाम पर छापामारी अभियान चलाते हुए, अवैध रूप से संचालन एवं अनियमित पर कार्रवाई करते हुए गोदाम को सीज कर दिया मौके पर मौजूद मिले कुछ व्यापाारीयो ने बताया कि हम लोग दिल्ली मे पटाखे बैन होने के चलते यहा से होले मे पटाखे लेने आते है अस पास के लोगो ने बताया कि आबादी के समीप इस बारूद के ढेर को लेकर कई बार लिखित मे सभी विभागो को शिकायत की गई लेकिन पवन आनंद ने अपनी बदमाशी और बााउंसर के दम पर शिकायतो को वापस करा दिया पवन आनंद के जलवो का पता इसी बात से लग सकता है कि आनंद फायर वर्क्स का माल लेकर आने वाली गाडिया धडल्ले से सभी चैक पोस्टो को चिढाते हुई गोदाम मे दाखिल हो जाती है आसपास वालो की माने तो सीजीएसटी और जीएसटी की टीम गोदाम के गेट पर खडे होकर चौकीदारी करती थी

ज़िलाधिकारी आदेश के बाद हुई इस कार्यवाई मे अन्य गोदाम मानक के अनुरूप संचालित पाये गये जिस पर नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने गोदाम संचालक को भी सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। लापरवाही एवं अनियमित पर कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।

You may have missed

Share