
अक्षय ठाकुर (राष्ट्रीय दिया समाचार) मुज़फ्फरनगर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस कांवड यात्रा–2025 को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त तथा सकुशल सम्पन्न कराने एवं कानून व सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिये पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। इसी क्रम में शिव भक्त श्रद्धालुओं व राहगीरों की सुरक्षा के दृष्टिगत तथा यातायात नियमों का पालन कराने हेतु आज दिनांक 18.07.2025 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा कांवड मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान ऐसी मोटरसाइकिल जिनके साइलेंसर निकाले गये है/ मॉडिफाई किये गये है तथा उनके द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, ऐसे मोटरसाईकिलों में मौके पर ही साइलेन्सर लगवाये गये। इसके साथ ही कुछ श्रद्धालु अपने साथ लाठी/डन्डों, बेसबॉल बैट आदि लेकर चल रहे थे उन्हे पुलिस द्वारा जब्त किया गया।
*मुजफ्फरनगर पुलिस सभी शिवभक्त श्रद्धालुओं से निवेदन करती है कि स्वंय की व दूसरों की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करें, वाहन की गति को नियंत्रित रखें, साइलेंसर न निकालें तथा हेलमेट अवश्य पहनें साथ ही अपने साथ लाठी/डन्डों, बेसबॉल बैट, भाले आदि न लेकर चलें। पूरे कांवड मार्ग पर आपकी सुरक्षा हेतु प्रयाप्त संख्या में पुलिसबल तैनात है, किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर तत्काल पुलिस से सम्पर्क करें अथवा आपातकालीन नंबर 112 डायल करें। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अविलम्ब आपकी सहायता की जायेगी।*

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार