
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
कावड़ मेले को सकुशल ढंग से संपन्न कराने तथा मेले में आने वाले शिव भक्तों की सुरक्षा हेतु सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने व कावड़ मेला मार्ग पर लाउड हेलरों के माध्यम से सभी शिव भक्तों को पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी देने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशो के क्रम में दून पुलिस द्वारा कावड़ यात्रा मार्ग से संबंधित सभी थाना क्षेत्र में कावड़ियों की सुविधा के लिए P.A. सिस्टम के माध्यम से उन्हें यात्रा से जुड़ी आवश्यक जानकारिया एवं मार्गो पर मेले में आने वाले शिव भक्तों हेतु की गई व्यवस्थाओं व अन्य सुविधाओं के विषय में विस्तृत जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही है, साथ ही सुरक्षित रूप से अपनी यात्रा पूर्ण करने तथा तथा सुरक्षा की दृष्टि से निर्धारित घाटों पर ही स्नान करने की जानकारी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त सभी शिव भक्तों को नियमों का पालन करने तथा व्यवस्थाओं को बनाने में पुलिस प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।

More Stories
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश