
*अनुशासनहीनता किसी भी दशा में नहीं होगी बर्दाश्त, कानून सबके लिए है एक समान, विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ होगी वैधानिक कार्रवाई भी :- एसएसपी देहरादून*
दिनांक 02/05/2024 को वादी अमित यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी चंदननगर रेस्ट कैंप देहरादून द्वारा कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी की दिनांक 02/05/24 को दोपहर उनकी दुकान पर जॉनी सिंह नाम का पुलिसकर्मी, जो पुलिस लाइन देहरादून में तैनात है, आया तथा उसके द्वारा अपनी सास की तबीयत खराब होने का बहाना बनाते हुए वादी से 49000/- ₹ अपने खातों में ट्रांसफर करने तथा वादी को उसके एवज में कैश पैसा देने की बात कही गई, परंतु पैसा ट्रांसफर करने के बाद उक्त पुलिसकर्मी द्वारा वादी को पैसे ना देकर लगातार टालमटोल किया गया। पुरुषकर्मी के विरुद्ध प्राप्त उक्त शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उसे निलंबित कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, जिस पर तत्काल कोतवाली नगर में उक्त पुलिस कर्मी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 223/24 धारा 406/420 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप