देहरादून मे
असहाय जन कल्याण सेवा समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में क्षेत्र की 60 निर्धन महिलाओं के सम्मान हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत भवन तहसील चौक देहरादून में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मधु चौहान उपस्थित रही । तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री भारद्वाज जी ,श्रीमती श्रीमती डॉक्टर ममता ,श्रीमती रंजीता तोमर, सुश्री दिव्या बेलवाल ,तथा श्रीमती रीना उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती बलवीर नौटियाल अध्यक्ष असहाय जन कल्याण सेवा समिति द्वारा की गई श्रीमती बलवीर नौटियाल द्वारा की गई ।श्रीमती बालवीर नौटियाल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में बताया कि उनकी समिति निरंतर निर्धन महिलाओं को रोजगार प्रशिक्षण करवा कर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास करती रहती है ।इसी कड़ी में आज महिला सम्मान के अवसर पर सिलाई एवं बुनाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 60 महिलाओं को सम्मानित किया गया समिति के उपाध्यक्ष श्री सरदार सेवा सिंह मथारू सहित समिति के अन्य सदस्य कोषाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला शर्मा ,सैकेटरी श्रीमती राखी अग्रवाल, श्रीमती मुक्ता जोशी श्रीमती स्वर्ण चमोला ,सुश्री मंजू बलोदी ने सामूहिक रूप से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी संस्था निर्धन महिलाओं के प्रति समर्पण भाव से कार्य करती रहेगी। ज्ञातव्य होगी समिति द्वारा करोना काल में संस्था द्वारा सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को ही मास्क बनाने का कार्य देकर ऐसे संवेदनशील समय में उनको रोजगार देने का प्रयास भी किया गया था। कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा आए अतिथियों को संस्था के एक सदस्य द्वारा बनाई गई पेंटिंग देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा संस्था को बधाई दी गई की वहां वंचित महिलाओं को रोजगार प्रशिक्षण दिलवाकर उन्हें योग्य बनाने का प्रयास कर गुणात्मक कार्य कर रही हैं और इन प्रशिक्षण द्वारा उनके जीवन स्तर को ऊंचा बनाने का प्रयास कर रही है तथा यह भी कहा की भविष्य में अगर कोई ऐसी योजना होती है तो वहां इन महिलाओं को रोजगार देने का प्रयास करेगी इसके अतिरिक्त डॉक्टर संजय अग्रवाल द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत सभी को विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं सरकार एवं बैंक से बैंकों से मिलने वाली सहायता की जानकारी भी प्रदान की ताकि लोग अपनी आवश्यकतानुसार बैंकों और सरकारी कार्यालयों से संपर्क कर इन योजनाओं का लाभ उठा सकें सभा के अंत में सरदार सेवा मठारू द्वारा सभी आए मेहमानों को धन्यवाद दिया गया

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग