
आज संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर सुश्री नीहारिका तोमर महोदया द्वारा पुलिस कार्यालय और पुलिस लाईन में नियुक्त अधिकारी कर्मचारी गणों को राष्ट्र के संविधान की एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता को बनाये रखने हेतु संविधान दिवस की शपथ दिलाई गयी। इसके साथ ही संविधान दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया कर हरे भरे वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी की ओर से पुलिस लाईन रुद्रपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में पुलिस कर्मियों द्वारा जरूरतमंदो हेतु रक्तदान किया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद के सभी कार्यालयों, थाना व चौकियों पर सम्बन्धित अधिकारियों, थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारियों तथा अग्निशमन इकाई में सम्बन्धित प्रभारियों के स्तर से अधीनस्थ कार्मिकों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई गयी।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार