
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया था। आज कोतवाली श्रीनगर पुलिस द्वारा चुंगी बैरियर श्रीनगर, कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने कौड़िया चैक पोस्ट पर अर्द्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त चैकिंग अभियान चलाते हुए आने-जाने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चैकिंग की। पौड़ी पुलिस द्वारा प्रत्येक चेक पोस्ट पर वाहनों की सतर्कता एवं गहनता से चैकिंग की जा रही है। जनपद में पुलिस द्वारा अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ आदि का परिवहन करने वाले संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु