
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार)+कोटद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं जनसामान्य को कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समय-समय पर प्रभावी जन-जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीनगर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विशेष शिविर के दौरान छात्राओं को तथा चौकी पाबो पुलिस टीम द्वारा छानी गांव, पाबो में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं पुरुषों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।
जन-जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं ग्रामीणों को महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित कानून, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों के पालन की अनिवार्यता, गुड टच–बैड टच तथा वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही यह हिदायत दी गई कि किसी भी प्रकार की अनजान कॉल, संदेश, लिंक अथवा ऑनलाइन फ्रॉड पर भरोसा न करें और ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, डायल 112 अथवा उत्तराखंड पुलिस ऐप के माध्यम से पुलिस को सूचना दें।

*पुलिस टीम श्रीनगर*
1. म0उ0नि0 भावना भट्ट
2. होमगार्ड काजल
*पुलिस टीम पाबो*
1. SI मुकेश गैरोला
2. HC सुनील हिंदवाल

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग