
प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल* द्वारा जनपद में *सुरक्षा व्यवस्था बनाने और अपराधों पर अंकुश* लगाने के उद्देश्य से होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, बार और होमस्टे में *व्यापक चैकिंग अभियान* चलाये जाने हेतु सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था जिसके चलते हरबंस सिंह एसपी क्राइम/ यातायात नैनीताल* एवं प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के पर्यवेक्षण* में सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान पुलिस ने *स्टाफ का सत्यापन:* होटल, रेस्टोरेंट और कैफे के स्टाफ के व्यक्तित्व की पहचान की गई और उनकी पृष्ठभूमि की पुष्टि की गई।
*खाद्य सुरक्षा प्रमाण पत्र* खाद्य सुरक्षा मानकों की जाँच की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी आवश्यक प्रमाण पत्र मान्य हैं। *पार्किंग सुविधा* पार्किंग की व्यवस्था की समीक्षा की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पर्याप्त और सुरक्षित पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है, *CCTV कैमरे* सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता की जाँच की गई ताकि हर कोने की निगरानी सुनिश्चित की जा सके। *अग्निशमन सुरक्षा* अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की जाँच की गई ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता बनी रहे।*व्यक्तिगत रजिस्टर और आईडी चैकिंग* यह सुनिश्चित किया गया कि व आगन्तुकों का रजिस्टर सही ढंग से अपडेट है या नहीं और उनकी आईडी की सही ढंग से जांच की जा रही है।*सभी को सुरक्षा मानकों का पालन करने एवम नियुक्त स्टाफ का सत्यापन कराने की हिदायत दी गई।**चैकिंग के दौरान 293 होटल, कैफे, बार, होमस्टे आदि चैक* किये गए *अनियमितताएँ पाए जाने पर 104 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 27,250 रुपया जुर्माना* जमा करवाया गया *तथा 51 के विरुद्ध 5,10,000 रुपये का कोर्ट चालान* किया गया क्षेत्र में *सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत* करने और *जनता के लिए सुरक्षित वातावरण* सुनिश्चित किये जाने हेतु जनपद में *लगातार चैकिंग अभियान* चलाए जा रहे हैं तथा *नैनीताल पुलिस द्वारा आमजनमानस को सहयोग करने की अपील की गई है।*


More Stories
निजी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर भारी पड़ रही एमडीडीए की सस्ती और भरोसेमंद योजनाएं,कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद, एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट हुए बुक !
मुज़फ्फरनगर की तितावी पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध स्मैक की बरामद, बालिग़ होते ही अवैध स्मैक की तस्करी मे लग गये थे रब्बान और दानिश !
जेल से बाहर खुली हवा रास नहीं आई शातिर वाहनचोर को, जेल से बाहर आते ही चुरा लिया वाहन, देहरादून की बसंत विहार पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे फिर पंहुचा दिया जेल !