
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों संदिग्ध वाहनो/व्यक्यिों की चैकिंग हेतु वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में आज दिनांक: 29-11-25 को जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो के साथ जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों, भीड-भाड वाले स्थानों तथा अन्य संवेदनशील/महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा गया।

अभियान के दौरान आज दिनाँक : 29-11-25 को जनपद के नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा जनपद के सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गो पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा लगभग 1400 से अधिक वाहनों की सघन चैकिंग करते हुए 2700 से अधिक व्यक्तियों से से पूछताछ कर सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गई। साथ ही यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही गयी। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी है।

More Stories
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश