-सुरक्षा मानकों को पूरा न करने पर पांच स्कूली वाहनों का किया चालान
गोपेश्वर (चमोली)। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी के निर्देशों पर परिवहन विभाग की ओर से गुरूवार को कर्णप्रयाग-गौचर क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन चैकिंग की गई। निरीक्षक के दौरान वाहनों में स्थापित कैमरा, पैनिक बटन, अग्निशमन उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स, लेडी अटेंडेट, खिड़कियों पर जाल आदि सुरक्षा मानकों की जांच की गई। सुरक्षा मानकों को पूरा न करने पर पांच स्कूली वाहनों का चालान किया गया।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र ने बताया कि चैकिंग अभियान के दौरान कुल 74 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 13 स्कूली वाहन भी शामिल है। इस दौरान 26 वाहनों का चालान और दो वाहन सीज किए गए। उन्होंने बताया कि हेलमेट न पहनने पर पांच, लाइसेंस में छह, प्रदूषण तीन, कर तीन, भार वाहन में ओवर लोड एक, परमिट शर्तों के विरुद्ध एक, एचएसआरपी के दो, भार वाहन में सवारी एक, बीमा एक, फस्ट एड बॉक्स पांच, यूनिफार्म एक, रिफ्लेक्टर पांच, अग्निशमन उपकरण एक, डस्टबिन एक और अन्य अभियोग के तहत 10 मामलों में कार्रवाई की गई।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह