
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने भालू गुलदार के बढ़ते हमलों को लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ( HOFF) से स्थिति की विस्तृत जानकारी ली है। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को वन एवं प्रशासनिक अधिकारियों से सावधानी के तमाम उपाय करने और हिंसक घटना या उसकी संभावना की जानकारी मिलने पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश देते हुए प्रदेश भर के सभी वन अधिकारियों अलर्ट रहने के लिए निर्देशित करने को कहा ।
उन्होंने ऐसी कठिन परिस्थिति में सभी नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं बन पंचायत सरपंचों अन्य स्थानीय क्षेत्र जन प्रतिनिधियों से लगातार संपर्क कर, जन जागरूकता फैलाने का भी सुझाव दिया हैं।
साथ ही वन्य जीव संघर्ष में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों को अभिलंब आर्थिक एवं सभी जरूरी मदद पहुचाने के लिए भी कहा ।
एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है कि भालू या गुलदार से घायल व्यक्ति के इलाज में बड़ी आर्थिक मदद की जरूरत होती है, अब तक अनुमन्य मदद 2 लाख नाकाफी साबित हो रही है।
इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह गंभीर विषय लाकर, उसके शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिलाया है।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार