
सन्त शिरोमणी गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें नमन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।*
देहरादून, 05 फरवरी। श्री सन्त शिरोमणी गुरु रविदास के 646वाँ जन्मोत्सव पर्व के अवसर पर देहरादून स्थित ब्रहमावाला में जिला श्री सन्त शिरोमणी गुरुसभा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुँचकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें नमन किया।
मंत्री जोशी ने सन्त शिरोमणी गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें नमन किया है और प्रदेशवासियों को संत रविदास जयंती की बधाई देते हुए कहा है कि संत रविदास ने अपने उपदेशों के माध्यम से समाज में मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी। उन्होंने कहा कि सन्त शिरोमणी गुरु रविदास जी का सामाजिक बुराईयों को दूर कर एकता और भाईचारा स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मंत्री जोशी ने कहा हम संकल्प लेकर उनके विचारों और आदर्शो को अपने जीवन में उतारना होगा।
इस अवसर पर बीजेपी महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, समिति के सचिव देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष कपिल कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग