देहरादून
देर रात्रि को एसएसपी देहरादून को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई की गाजियावाला थाना कैंट क्षेत्र पर एक निजी आवास पर अवैध रूप से हाउस पार्टी का आयोजन किया जा रहा है जिस में सम्मिलित होने हेतु गोपनीय रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर क्षेत्राधिकार सदर के नेतृत्व में देहरादून शहर के थाना प्रभारियों व एसओजी प्रभारी के साथ रेड टीम बनाते हुए व आबकारी विभाग को सम्मिलित करते हुए संयुक्त रूप से रेड की गई, रेड के दौरान गाजियावाला कैंट क्षेत्र के एक निजी आवास पर 40 लड़के व 17 लड़कियां अवैध रूप से पार्टी आयोजित करते हुए पाए गए, उक्त भवन में भारी मात्रा में इंपॉर्टेंट शराब की खाली बोतल व शराब बरामद हुई ,मौके पर रेड टीम द्वारा पूछताछ कर भवन स्वामी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है व पार्टी में सम्मिलित 40 लड़के 17 लड़कियों से पूछताछ कर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।
*भवन स्वामी/अभियुक्त*
श्रीमती रजनी पत्नी स्वर्गीय सुरेश चंद्र निवासी गाजियावाला थाना कैंट देहरादून

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप