राकेश डोभाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) चमोली
गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन चमोली की ओर से अपनी 31 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उनका यह कार्य बहिष्कार 12 बजे से दो बजे तक चला। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्य बहिष्कार के बाद 30 अक्टूबर से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार और महामंत्री आकांक्षा चौहान ने बताया कि लंबे सयम से उनका संगठन अपनी 31 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से विभिन्न माध्यमों से पत्राचार करता आ रहा है लेकिन उनकी मांग पर सुनवाई नहीं की जा रही है। जिस कारण प्रदेश कार्यकारणी की ओर से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में तीन दिनों तक बांह पर काला फीता बांध कर सांकेतिक विरोध दर्ज किया किया गया। 28 अक्टूबर से दो दिनों का दो घंटे का कार्यबहिष्कार शुरू किया किया गया। इस मौके पर संरक्षक अनुराधा बत्रा, जिलाध्यक्ष रमेश कुमार, महामंत्री आकांक्षा चौहान, दीपा नेगी, गंगोत्री कुंवर, देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, प्रेमा कुमारी, बंदना नेगी, दीपा शाह, वंदना सती, सीमा, राखी, राजेश्वरी आदि मौजूद थे।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह