दून में डेंगू का डंक कहर बरपाता जा रहा है,जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग दिन रात योजना पर योजना बना कर मरीजो की जान बचाने का प्रयास कर रहे है लेकिन नगर निगम फिर भी बेफिक्र बना हुआ है। डेंगू फैलने के पीछे सबसे बड़ी वजह गंदगी है। अगर बरसात से पूर्व ही नगर निगम ने पुख्ता इंतजाम किए होते तो डेंगू इतना भयावह रूप नहीं ले पाता नगर निगम से प्राप्त सूचना के आधार पर कागजों में नगर निगम हर माह फॉगिंग पर 35 से 40 लाख रुपये खर्च कर रहा हैं, लेकिन धरातल पर न तो फॉर्मिंग दिखाई दे रही है, और न ही दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। आलम यह है कि लोगों को फॉर्मिंग और दवा के छिड़काव के लिए नगर निगम में धरना- प्रदर्शन करना पड़ रहा है। फागिंग कराने के लिए लोगों को सिफारिश करानी पड़ रही है। इसके बाद भी फागिंग नहीं हो पा रही है। यह बेपरवाही तब है, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम को उन हॉट स्पाटों की सूची दे रखी है, जहां डेंगू के एक्टिव केसों की संख्या ज्यादा है, लेकिन निगम इन स्थानों पर नियमित रुप से फॉगिंग नहीं कर रहा है। हालांकि जिलाधिकारी के सुपरविजन मे चल रहा स्मार्ट सिटी के काल सेन्टर मे शिकायते मिलने के बाद फोन करने वाले के आस पास फोगिंग कराई जा रही है साथ ही फोगिंग करने वाली टीम से जीपीएस युक्त कैमरे से फोटो मंगा कर पुष्टी कर रहे है जिसके बाद लोगो ने कुछ राहत अवशय ली है लेकिन लब्बोलुआब ये है कि नगर निगम दवाई छिडकाव के मामले मे फिसड्डी साबित हो रहा है ।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग