

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के साथ रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज परिसर, हरिद्वार में “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंर्तगत अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी एवं देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों का स्मरण किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. श्री मदनमोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, विधायक मदन कौशिक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।


More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप