
हिमांशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई
देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र की महमूदनगर बस्ती में घर के आंगन में खेल रहे चार वर्षीय मासूम एहसान को परिजनों के बीच से गुलदार उठा ले गया घर मे मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो गुलदार जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण उसके पीछे-पीछे जंगल तक गए लेकिन घना अंधेरा और झाडियो के कारण बच्चे और गुलदार का कुछ पता नहीं चला तो गाव॔ वालो ने पुलिस और वन विभाग को घटना की जानकारी दी तो सूचना मिलते ही तहसीलदार विकासनगर चमन सिंह, सहसपुर थाना प्रभारी गिरीश नेगी और रेंजर मुकेश कुमार अपनी-अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बस्ती से सटे एक बाग और आसपास के जंगल में खोजबीन की लेकिन देर रात कर सफलता नहीं मिली। लेकिन रात भर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया जिस के जिसके चलते आज दिनांक 07-05-2023 को एहसान का शव अरविंद चौहान के आम के बाग महमूदनगर से प्रातः 7 बजे बरामद किया गया। पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग