राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार)कोटद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ की गोष्ठी
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा आज पर्वतीय मार्गो पर गति सीमा निर्धारण करने हेतु जनपद स्तर पर गठित समिति के सदस्यों के साथ आयोजित गोष्ठी में जनपद के समस्त नगर पालिका व नगर पंचायत की सीमा के अन्दर पर्वतीय क्षेत्रों में निर्धारित गति सीमा निर्धारण करने के अलावा सड़क मार्गों की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए सड़क मार्ग पर तीव्र चढ़ाई एवं ढ़ालदार, खतरनाक मोडो पर ब्लैक स्पॉटो का सुधारीकरण करने के साथ ही सड़कों पर खतरनाक मोड़ों पर दुर्घटना सम्भावित स्थानों का चिन्हीकरण कर सड़क मार्गों पर लगे होर्डिग व आब्जेक्ट, जिनके कारण वाहन चालकों को वाहन चलाने में बाधा उत्पन्न होती है, उनको हटाने की कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्धारित गति सीमा का पालन न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध नियमानुसार मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी इला गिरी, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी श्री प्रेमलाल टम्टा, यातायात निरीक्षक कोटद्वार श्री शिव कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री निखिल शर्मा आदि मौजूद रहे

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग