
चमनलाल कौशल(राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
दिनांक 10 मार्च 2023 को शैलेंद्र सिंह नेगी उप जिलाधिकारी डोईवाला द्वारा खंड विकास अधिकारी कार्यालय डोईवाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी अवकाश पर थे जबक अपर खंड विकास अधिकारी श्री जगदीश रावत एवं श्री जीत सिंह उपस्थित पाए गए। सहायक समाज कल्याण अधिकारी महेश प्रताप सिंह उपस्थित पाए गए जबकि कार्यालय में तैनात अन्य सहायक विकास अधिकारी उपस्थित नहीं पाई गई । क्षेत्र भ्रमण पर जाना बताया गया। भ्रमण पंजिका में भी उनकी प्रविष्टि नहीं पाई गई। कनिष्ठ सहायक श्री अमन कुमार जनवरी 2023 से कार्यालय में उपस्थित नहीं बताए गए अन्य कार्यों में देहरादून होना बताया गया जबकि निरीक्षण के दौरान मौके पर कोई भी आदेश प्रस्तुत नहीं किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित नहीं पाए गए । क्षेत्र में भ्रमण पर जाना बताया गया। भ्रमण पंजिका में कोई प्रविष्टि नहीं पाई गई। सभी अनुपस्थित कार्मिकों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए।


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग