
देहरादून मे दो दिन की बारिश और पहाडो पर हुई बर्फबारी के चलते मौसम ने अचानक से करवट ले ली है जिसके चलते दून मैडिकल कालेज मे इलाज के लिए भर्ती हुए मरीजो को ठंड के कारण खासी दिक्कतो का सामना करना पड रहा था मरीजो को होने वाली इस परेशानी को देखते हुए राजधानी के दून मैडिकल कालेज के सर्जरी एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड से जुड़े डॉक्टरों ने दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती मरीजों को कंबल बांटे।

आज मैडिकल कालेज मे कालेज के निदेशक डा. आशुतोष सयाना की अगुवाई में कंबल बांटे गए। अध्यक्ष मोहित गोयल ने बताया कि अस्पतालों में मरीजों को सर्दी में दिक्कत न हो, इसीलिए एसो. की ओर से पहल की गई है।

इस दौरान प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने सभी मरीजों से बातचीत कर इलाज की जानकारी ली और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एसो. के अध्यक्ष डा. मोहित गोयल, पूर्व अध्यक्ष डा. जेपी शर्मा, डीएमएस डा. धनंजय डोभाल, डा. अभय कुमार, डा. प्रदीप शर्मा, डा. नेहा महाजन डा. धनंजय डोभाल, डा. विनम्र मित्तल, डा. पुनीत त्यागी आदि मौजूद रहे दून मैडिकल कालेज मे इलाज के लिए दूर दराज से आये मरीजो की आंखो मे डाक्टर के रूप मे साक्षात भगवान को देख कर खुशी के आसूं भर आये और डाक्टरो के इस प्रयास की खुले दिल से सराहना करते देखे गये।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग