देहरादून : जोशीमठ को आपदा ग्रस्त घोषित होते ही धन सिंह रावत पहले मंत्री है जो सबसे पहले एक्शन मोड में आए है । अभी तक किसी अन्य मंत्री का इस प्रकार का भौतिक एक्शन सामने नही आया है ।
आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत जोशीमठ आपदा को लेकर गंभीर नजर आए और उन्होंने अपने विभाग को जोशीमठ आपदा के चलते हाई अलर्ट मोड पर डाल दिया है । ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत के सोशल मीडिया एकाउंट से मिली।

धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय टीम को जोशीमठ में तैनात कर दिया है और अधिकारियों को स्वास्थ्य से संबंधित हर सुविधा तत्काल मुहैया करवाने के आदेश दिए है ।
प्रदेश के स्वास्थ्य, शिक्षा ,उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा तथा सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा है कि वो भी 2 दिन बाद से जोशीमठ में स्वयं रहेंगे और पोडितो के बीच जाकर उनकी हर संभव मदद की करने में सहभागिता निभाएंगे तथा उन्होंने अधिकारियों को कोई भी इस आपदा के चलते कोताही न बरतने के आदेश दिए है तथा स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय टीम को स्वास्थ्य संबंधित हर सुविधा मुहैया करवाने के आदेश दे दिए है ।
ज्ञात हो की धन सिंह रावत ऐसे पहले मंत्री है जिन्होंने अपने विभाग को लेकर जोशीमठ आपदा के निबटने के लिए आदेश दिए है ।
उन्होंने कहा है कि जोशीमठ आपदा पर गठित कल केंद्रीय कमिटी के विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद वो भी स्वयं जोशीमठ का दौरा करेंगे और पीड़ितों और जन मानस की हर संभव मदद की जाएगी ।

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश