रुड़की: रुड़की में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक डंपर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस हादसे में डंपर का परिचालक बुरी तरह झुलस गया है। बताया जा रहा है कि रुड़की के माधोपर के पास एक डंपर मिट्टी लेकर पहुंचा। डंपर से मिट्टी उतारने के लिए चालक ने हाइड्रोलिक से डंपर की ट्राली को उपर किया जिसके कारण डम्पर की बाँडी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गयी और डम्पर मे हाई वोल्टेज का करंट फैल गया जिसके चलते पूरा का पूरा डम्पर देखते ही देखते आग के गोले मे तब्दील हो गया हिदसा इतनी तेजी से घटा कि ड्राइवर को उतरने तक का मौका नही मिल सका जबकि परिचालक बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डंपर जलकर पूरी तरह राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक का नाम गयूर था और वो भगवानपुर के लालवाला का रहने वाला था। वहीं कंडक्टर का नाम तालिब निवासी माधोपुर है।पुलिस का कहना है कि ये दुर्घटना ड्राइवर की लापरवाही के कारण घटी है।

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश