March 7, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

पीडब्लूडी विभाग की लापरवाही का दिख रहा नजारा, सहत्रधारा रोड का आईटीपार्क जाम से हो रहा हलकान,जाम के झाम घंटो फंसे रहते स्कूली बच्चे और अभिभावक, पर्यटक बीच रास्ते से वापस जाने को हो रहे मजबूर।

पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी न जाने किस की सलाह से योजना बनाते है जिसके बाद सडको पर निर्माण कार्य करने के नाम से जनता की परेशानी का सबब बनते है विकास कार्य को शुरू करने से पहले देहरादून मे काम करने का उचित समय भी नही देखते कि देहरादून मे कब पर्यटन सीजन शुरू हो रहा है पिछले तीन दिनो से सहस्त्रधारा रोड आईटीपार्क पुलिस चौकी से 10 कदम की दूरी पर सडक के बीच मे डिवाइडर लगा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जिसके चलते सडक के दोनो तरफ एक एक किलोमीटर लम्बा जाम लगना शुरू हो गया जिसके चलते स्कूल से घर लौटने वाले बच्चे भूखे प्यासे एक एक घंटा जाम मे हलकान हो रहे है मौके पर ट्रेफिक संभालने के लिए पुलिस की गैरमौजूदगी के चलते बच्चो और अभिभावको को औरभी ज्यादा परेशानी उठानी पड रही है जब इस बाबत आईटीपार्क चौकी इंचार्ज से बात की गई तो उन्होने बताया कि चुनाव के चलते चौकी मे स्टाफ की कमी चल रही है जिसके लिए निर्माण कार्य कर रही एजेंसी को निर्दश दिये गये है विभाग की तरफ से प्रार्थना पत्र देकर यातायात सुचारू करने के लिए फोर्स की व्यवस्था कराये ताकि लोगो को परेशानी से निजात मिल सके।

You may have missed

Share