कमल जगाती (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
बनभूलपुरा कांड का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक घटना के 16 दिन बाद भी फरार ही है, पुलिस उसकी तलाश के लिए नेपाल समेत देश के कई शहरों में छापेमारी कर रही है,लेकिन अब्दुल मलिक अपनी पत्नी और बेटे समेत फरार है,यही नहीं उनका बेटा और एक वांटेट भी फरार चल रहा है,पुलिस ने इन तीनों को मोस्ट वांटेट बनभूलपुरा घोषित किया है,लेकिन यह पुलिस के साथ एक तरह से आंख मिचौली का खेल खेल रहा है, लेकिन आज इस सब के बीच अब्दुल मलिक ने कोर्ट की शरण ली है। अब्दुल मलिक ने अपने वकील के जरिए हल्द्वानी के सेशन कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है,अब्दुल मलिक ने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है जिसमें उसने गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है। आपको बता दें कि अब्दुल मलिक ने अपने वकील के द्वारा अदालत मे अपनी अर्जी दाखिल की है जिसके बाद पुलिस ने अदालत के आसपास अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया है ।

More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु