
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
हल्द्वानी – हल्द्वानी में नगर निगम और प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाकर कब्जा किए गए सरकारी भूमि पर अस्थाई गौशाला खोलने पर जमकर विवाद हो गया। मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट से स्थानीय महिलाएं भिड गई और काफी देर तक हंगामा करती रही मौके पर मौजूद सभी महिलाए सरकारी जमीन पर गौशाला नही बनाने के लिए डर्टी रही पहले तो नगर आयुक्त और सीटी मजिस्ट्रेट मौजूदा भीड को घंटो समझाते रहे लेकिन मौजूद भीड के कानो पर जूं तक नही रैगी घंटो समझाने का कोई फायदा ना होते देखकर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय बोले की गौशाला खुलेगी तो यही खुलेगी चाहे जो करना है कर लो…
दरअसल एक दिन पूर्व नगर निगम व जिला प्रशासन ने नजाकत के बगीचे में लगभग 2 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त करते हुए उसे अपने कब्जे में लिया था और वहां पर अस्थाई गौशाला खोलने की बात कही तो वहां मौजूद महिलाओं ने जमकर हंगामा किया । उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त से कहा कि जो चाहे जो मर्जी खोलो लेकिन गौशाला यहां मत खोलो, लेकिन नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने दो टूक शब्दों में कहा की सरकार का आदेश है तो गौशाला ही खुलेगी चाहे कुछ कर लो। जिसके बाद मौके पर मौजूद भीड और काफी गर्म हो गई और विवाद के बीच प्रशासन ने लोगों को समझाने बुझाने के बाद मौके से हटाया गया।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू